info@admissioncare.co.in
A Constituent unit of Veer Kunwar Singh University
Affiliated By : Veer Kunwar Singh University
For : Co Education
पावन सलिला सोनभद्रा के आंचल मे बसे डेहरी – डालमियानगर को मध्य से पृथक करती हुई भारतीय रेलवे की ग्रैण्डकार्ड लाईन इस क्षेत्र को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़कर सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति के नवीन आयाम देती है । एसी भी 1940 के दशक मे डालमियानगर उधोग समूह की विभिन्न औधोगिक इकाईयो ने इस क्षेत्र को भारतीय मानचित्र पर रूपायित किया और विकास मार्ग यह क्षेत्र अग्रसर रहा । किसी भी राष्ट्र के विकास का पथ शिक्षा के माध्यम से ही प्रखर होता है । इसी जरूरत को महसूस कर रोहतास उधोग, समूह प्रबंधन ने डेहरी – डालमियानगर क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियो तथा श्रमिक की मांग पर नारी शिक्षा के विकास हेतु 1985 मे नाईट ट्यूटोरियल महिला कालेज के नाम से इस संस्थान की स्थापना की । डालमियानगर स्थित बालिका उच्च विधालय मे साँय 04:45 से 09:00 रात्रि तक कक्षाएं चलने लगी । कालांतर मे किसी भी मिशन मे आने वाली प्रारम्भिक कठिनाईयो की तरह ही इस कालेज ने भी विभिन्न समस्याओ को झेला । दृढ़ ईच्छा शक्ति और कार्य करने के प्रति निष्ठा के बूते यह कालेज समस्याओ से जूझता हुआ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होता गया । उधोग समूह प्रबंधन ने शिक्षाविद सावित्री अग्रवाल को प्रथम प्रधानाचार्य नियुक्त किया । 26 जनवरी 1977 से यह कालेज “महिला कालेज” डालमियानगर नाम से समाज मे शिक्षा की रौशनी फैलाता महिला सशक्तिकरण को आन्दोलन के रूप मे स्वीकार्य बनाने की दिशा मे सेवारत रहा है ।
कालेज परिवार की सच्ची निष्ठा और अदम्य साहस के परिणामस्वरूप बिहार सरकार से 9 जून 1981 को मगध विश्वविधालय के अंतगर्त स्नातक कला (पास) स्तर की सबंद्धता प्राप्त कर यह कालेज राज्य स्तरीय शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ गया । कालांतर मे श्रीमती सत्या साही (प्राचार्य) के कुशल मार्गदर्शन मे कालेज ने न केवल शैक्षिक विकाश पूंज को विस्तार दिया वरन शैक्षिक गणवता के कारण जन – जन की आवाज बनता गया । वर्तमान मे हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, गणित, बंगला एवं गृहविज्ञान का प्रतिष्ठा स्तर तक अध्ययन सुविधा प्राप्त कर यह कालेज सामाजिक विकास एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण की वैश्विक चुनौती स्वीकार्य करने की दिशा मे अग्रसर है ।