info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj( Allahabad State University)
For : Co Education
उद्देश्य
महाविधालय का उद्देश्य युवाओं (तरुणों) को मात्र उपाधियों से विभूषित करना मात्र न होकर एसी शिक्षा प्रदान कर एसे नागरिक तैयार करना है जो राष्ट्र के सामजिक, आर्थिक, मानविय, सांस्क्रतिक एवं जन तांत्रिक मूल्यों की प्रचीरों से जडे रत्न बन सकें। जो राष्ट्र की अस्मिता के रक्षक एवं गौरव के पोषक बन सके। इन्ही उद्देश्यों को लेकर इस महाविधालय के नींव सन् 2006 में रखी गयी। समयानुसार गतिशील रहने एवं विधार्थियों के संपूर्ण विकास के लिये आधुनिक ज्ञान प्रदान के साथ ही इलाहाबाद के गौरवशाली एतिहासिक सांस्क्रतिक, सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक एवं नैतिक अतीत के पुनर्स्थापन के लिये इस महाविधालय की स्थापना की गई है।
भवन
महाविधालय में एक भव्य विशाल भवन स्थित है जिसमे विशाल कक्षा-कक्ष एवं सेमिनार प्रांगण है। सभी कक्षा-कक्ष फर्नीचर से पूर्ण रुप से सुसज्जित है। इनमे वायु प्रकाश के संचारण की समुचित व्यवस्था है। मुख्य भवन के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिये मुख्य द्वार के निकट की प्रशासनिक भवन स्थित है। महाविधालय परिसर में हरा-भरा लान व्रक्षों एवं पौधों की प्रचुर संख्या प्रक्रति को निकट से जोडती है।
संदेश
शिक्षा का सीधा सम्बन्ध मनुष्य के मस्तिष्क, ह्रदय एवं आत्मा से है तथापि शिक्षा के द्वारा ही हम एक सभ्य व्यक्ति या समाज कि पहचान करते है अर्थात शिक्षा किसी व्यक्ति के पूर्ण विकास का सोपन है। अतः इस इलाहाबाद जिले के गौरवशाली, एतिहासिक, सांस्क्रतिक, सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक एवं नैतिक अतीत के पुर्नस्थान के लिये यह महाविद्यालय शैक्षिक जगत मे धूम केतू सिद्ध हुआ है।
महाविधालय की स्थापना अपने पितामह स्वर्गीय मेवालाल जायसवाल (पुर्व विधायक) एवं अपने पिता स्वर्गीय कुन्जन लाल जायसवाल एवं देवी स्वरुप माता श्रीमती रामकली व दादी स्व0 रामदुलारी के दिव्य प्रेरणा से उनकी स्म्रति में पांच वर्षों के अनवरत् एवं अथक प्रयासों द्वारा की गयी है। समाज के कमजोर असहाय बालक एवं बालिकाओं के उत्थान एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने की अलख वर्षों से मन में थी जो धर्मपत्नी श्रीमती रेनु जायसवाल सहित अन्य इष्ट मित्रों के सहयोग से इस महाविद्यालय को स्थापित कर अपने पुर्वजों को सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की है। अपने आदर्श के स्वप्न को साकार करते हुये यह महाविधालय विधार्थियों के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक, संवेगात्मक, सांस्क्रतिक, व्यावसायिक, मानविय एवं जनतांत्रिक मूल्यों के विकास की दिशा में अग्रसर हो चुका है। निर्धन एवं साधन हीन विधार्थी जो उच्च शिक्षा के लिये महानगरों मे नही पहुच सकते है, उनकी प्रतिभा को तराशने के लिये उन्ही के समीप यह महाविधालय अप्रतिम योगदान देगा। साथ ही गरीब, बुजुर्ग, विधवा, महिलाओं को समय-समय पर कंबल वितरण तथा निर्धन बालिकाओं के विवाह इत्यादि सामाजिक कार्यों को करने के साथ ही यह संस्था अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसी क्रम मे शिक्षा के इण्टरमीडीएट स्तर तक के अनतर्गत आर0डी0 कानवेन्ट इण्टर कालेज नवाबगंज क्रषी, विज्ञान, कामर्स एवं कलावर्ग () में भी सुचारु रुप से संचालित हो रहा है। सत्र 2011-12 से लाल गोपालगंज स्थित पुर्व विधायक स्व0 मेवालाल जायसवाल महाविधालय भी प्रारंभ हो चुका है। इस महाविधालय मे बी0ए0 एवं बी0काम0 संकाय संचालित है। साथ ही मुझे यह कहते हुए अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हमारे महाविधालय के कर्मठ एवं योग्य शिक्षकों मे अथक परिश्रम में प्रत्येक वर्ष परिक्षा परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा है जिसके लिये सभी शिक्षकगण एवं कर्मचरीगण बधाई के पात्र है।
मै अपने सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हुँ।
08953947878