info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Chatrapati Sahuji Maharaj Kanpur University
For : Co Education
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सम्बद्ध रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल महाविधालय लालगोपालगंज, निन्दूरा, इलाहाबाद, विगत वर्षो से छात्र/छात्राओं के उज्जवल एवं सुदृढ़ भविष्य निर्माण के पथ पर अग्रसर रहा है ।
महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत सात विषयों (हिंदी साहित्य, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास , राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञानं, उर्दू ) एवं वाणिज्य संकाय से अध्ययन व अध्यापन का कार्य संचालित किया जाता है ।
मानव संसाधन का विकास एवं आर्थिक एवंम सामाजिक विकास एक दूसरे पर आश्रित है । देश का विकास वहां के उन्नत और शिक्षित मानव संसाधन से होता है इसी बात को ध्यान में रख कर देश सेवा की भावना से वर्तमान में वैश्वीकरण के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में युवाओं को परंपरागत शिक्षा प्रदान करने साथ उनको तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा व मार्गदर्शन देने का कार्य करता रहा है ।
इसके लिए महाविद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र व कैरियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित है ।साथ ही समय समय पर विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानो द्वारा महाविद्यालय में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्रियाकलापों की समितियां हैं । जिनके अंतर्गत समय समय पर वाद विवाद, अभिभाषण संगोष्ठियां, निबंध प्रतियोगिताएँ, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन स्थित महाविद्यालय कार्यालय, महाविद्यालय के शिक्षण व शिक्षणोत्तर कार्यो के सफल आयोजन हेतु अपने दायित्वों का पूर्ण पालन करता रहा है । जहां पर छात्र/छात्राओं की हर प्रकार से सहायता व सहयोग की भावना से प्रत्येक कर्मचारी कार्य करता है । मैं महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र/छात्राओं व नए प्रवेशार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
Contact us for more information
8953947878, 9935685906, 9450625443, 8953947878