info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Bundelkhand University, Jhansi
For : Co Education
Banda, Banda : 210120
School, College, University
Amenities: First Aid , Sannitation
Contact us for more information- 08931903286
देवर्षि वामदेव की तपोस्थली, वामदेवेश्वर मन्दिर स्मृतियों से जुडे़ जनपद-बाँदा में पंडित रामकृपाल दीक्षित मेमोरियल एवं चैरिटेबिल ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में विकास एवं रोजगार हेतु शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं तकनीकी केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अपने पिता श्री कौशल किशोर दीक्षित जी के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए ट्रस्ट की स्थापना श्री सुजीत दीक्षित द्वारा की गयी। जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत वर्ष है।
ट्रस्ट ने शैक्षणिक कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए पंडित रामकृपाल दीक्षित डिग्री काॅलेज की स्थापना सन् 2016 में की गयी। जिससे शिक्षा की क्षेत्र में सभी वर्गो का सर्वांगीण विकास हो। अतः उसी दिशा में प्रयास करते हुए प्रारम्भ में बी.ए. एवं बी.एस-सी.(गृह विज्ञान) के साथ महाविद्यालय की स्थापना की गयी। ट्रस्ट ने समाज में महिला प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए छात्राओं के लिए विशेष रूप से बी.एस-सी. (गृहविज्ञान) विषय में शिक्षा को प्रारम्भ किया गया।
महाविद्यालय का क्षेत्रफल 1.019 हेक्टेयर है जिसमें मनोरम प्राकृतिक वातावरण, पुस्तकालय, प्रयोगशाला के खेल क्षेत्र के साथ-साथ सभी सुविधाओं से युक्त शिक्षण की व्यवस्था है। कक्षा-कक्षों का निर्माण हुआ है। सभी छात्र-छात्राओं के विकास के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्राचार्य द्वारा समय पर मार्गदर्शन की शिक्षा दी जायेगी।