info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Chatrapati Sahuji Maharaj Kanpur University
For : Co Education
पवित्र, धार्मिक, औद्योगिक, नये आयामों से सुगृहित एवं पतितपावनी गंगा के तट पर स्थित कानपुर नगर में यह पं0 सहदेव प्रसाद त्रिवेदी परास्नातक महाविद्यालय प्राच्य विद्या ज्ञान के केन्द्र के रूप में स्थित है। 7 फरवरी 1998 को सरसौल क्षेत्र से पूर्व विधायक पं0 जौहरी लाल त्रिवेदी जी के कर कमलों द्वारा इस महाविद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया । महाविद्यालय का उदघाटन 4 जुलाई 1999 को उत्तर प्रदेष शासन के प्रमुख उच्च शिक्षा सचिव द्वारा संपन्न हुआ इस महाविद्यालय की विशेेषता है कि यहां छात्र एवं छात्रायें, शिक्षक एवं सहयोगी कर्मचारीगण एक साथ मिलजुल कर अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति शिक्षण, सीखने एवं कौशल विकास में गुरूकुल पद्धति अपनाते है।
उद्देश्यय
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, मानव संसाधन का विकास करना और विषेश रूप से हमारे समाज के सामान्य और वंचित वर्गो में समग्र रूप से साक्षरता और सामाजिक आर्थिक स्थिाति में सुधार लाना । एक आदर्श समाज, मानवता, चेतना-सह-अस्तित्व और उत्कृष्टता की उपलब्धि के मूल्याों को बनाये रखना। अपनाते है।
दूरदृष्टि
धर्म और नीति को शिक्षा का आवश्यक अंग मानकर नवयुवकों में सुन्दर चरित्र का सृजन करना है, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों की प्रतिस्थापना एवं बुद्धि की प्रगति ही नही, बल्कि बुद्धि का निर्माण करना है।