info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Chatrapati Sahuji Maharaj Kanpur University
For : Co Education
Contact us for more information- 09411870007 ,0452007922, 096211675774
सार्वजनिक सनातन धर्म विद्यालय द्वारा संचालित " विद्याप्रकाश महाविद्यालय उधनपुर (कन्नौज) जनपद की पश्चिमोत्तर सीमा पर छिबरा से फर्रुखाबाद राजमार्ग पर काली नदी के समीप छिबरामऊ से मात्र 3 किमि० ग्रामीण अंचल (ग्राम उधनपुर) में शान्त व एकान्त वातावरण में स्थित है |
ग्रामीण परिवेश में आर्थिक रूप से अत्यधिक पिछड़े अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्रायें हेतु उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं/ आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये स्वर्गीय श्री रामप्रकाश त्रिपाठी (पूर्व सहकारिता मंत्री) ने विद्याप्रकाश महाविद्यालय की आधारशिला रखी थी | उनके अथक प्रयास से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा सन 2007 से इस विद्यालय की कला और स्नातक की सम्बधता प्रदान की गयी है |
भवन
महाविद्यालय का भवन NBC के अनुरूप भव्य व विशाल है | प्रशासनिक भवन, शिक्षक कक्ष, छात्र कक्ष, कला/वाणिज्य स्नातक कक्षाओं के लिये पर्याप्त फर्नीचर युक्त व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय/वाचनालय एवं सुसज्जित गृह विज्ञान प्रयोगशाला उपलब्ध है |
खेल का मैदान
महाविद्यालय में वृहद खेल का मैदान उपलब्ध है |