info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Chatrapati Sahuji Maharaj Kanpur University
For : Co Education
Contact us for more information - 09839284222
इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के ज्ञान का प्रकाश विकीर्ण करने हेतु इस महाविद्यालय की स्थापना परम पूज्यनीय राम स्नेही कुशवाहा जी ने अथक प्रयास और त्याग परिश्रम के साथ सन् 1996-97 में की थी | कुशवाहा जी एवं क्षेत्र रत रहने के सम्भ्रात व्यक्तियों (सहयोगियों) के काफी समय तक प्रयास के बावजूद इस महाविद्यालय का शुभारम्भ सत्र 2001-2002 में हुआ | तथा अनेकों प्रकार की राजनितिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुये इस महाविद्यालय को शुरू जून सन् 2002 में शासन द्वारा अस्थायी सम्बद्धता प्राप्त हुई | कुछ समय विलम्ब होने के कारण श्री शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ० सर्वज्ञ सिंह कटियार जी ने 1 जुलाई 2002-2003 से सत्र प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की |
इस महाविद्यालय की स्थापना से इस ग्रामीण क्षेत्र कस्बा समेत सम्पूर्ण क्षेत्र को गौरव प्राप्त हुआ | क्षेत्र के छात्र- छात्राओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुये यह महाविद्यालय छात्राओं की संस्था है जिसमें क्षेत्र के ही नही अपितु सीमावर्ती जनपद (फर्रुखाबाद, हरदोई, कानपुर एवं इटावा) के ग्रामीण अंचल की छात्राओं उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु आती हैं |
वर्तमान में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री लखन सिंह कुशवाहा जी हैं | एवं प्रबन्धक श्री रामस्नेही हैं | अपने अध्यक्ष एवं सचिव के संरक्षण में महाविद्यालय निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है |