info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Chatrapati Sahuji Maharaj Kanpur University
For : Co Education
स्व० राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जिनकी पुण्य स्मृति के रूप में उनके पुत्र राजू पाण्डेय द्वारा इस महाविद्यालय की आधार शिला राखी गयी । यह नाम सेवा के लिए किसी के परिचय का मोहताज नहीं एक शिक्षक तथा समाज सेवी एवं बाद में मिलेट्री इंजीनियर सर्विस के रूप में आज जनता के मुख से इनकी गाथा सुनने को मिलती है ।
आपका जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई तहसील सण्डीला के ग्राम ढिकुन्नी मैं ब्राहमण के परिवार मैं इनका जन्म हुआ था ।आपके पिता श्री संकटा प्रसाद पाण्डेय तथा माता का नाम शीला देवी था ।ईश्वर की असीम अनुकम्पा से इनके एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई । जिनका नाम डॉ० राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय था । आपकी प्रारम्भिक शिक्षा ढिकुन्नी गांव के अटल बिहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढिकुनी में हुई ।
जीवन के दूसरे पड़ाव में जीवन संगिनी के रूप में श्रीमती स्व० जनक दुलारी का वारणकर गृहस्थ धर्म निर्वहन करते हुए आपके तीन पुत्रों रत्नों की प्राप्ति हुई । इनके ज्येष्ठ पुत्र राजू पाण्डेय एवं मझले पुत्र संतोष पाण्डेय तथा छोटे पुत्र प्रमोद कुमार पाण्डेय हैं ।
डा० राजेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र राजू पाण्डेय जो कि समाज सेवी तथा व्यवसायी हैं ।तथा मझले पुत्र संतोष पाण्डेय उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्तमान में कार्यरत हैं । तथा छोटे पुत्र प्रमोद पाण्डेय वर्तमान में मिलिट्री इंजिनीरिंग सर्विस में कार्यरत हैं तथा इनके ज्येष्ठ पौत्र राहुल पाण्डेय महाविद्यालय के प्रबन्धक हैं ।