info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University
For : Co Education
Contact us for more information- 09450671165
शिक्षा हमें मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण बनता है और हमें सदव्यवहार, सच्चरित्रता का संस्कार प्रदान करता है | परन्तु आज के इस शैक्षिक प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा में भी केवल पुस्तकीय ज्ञान व उत्तीर्ण होना ही एकमात्र उददेश्य रह गया है | ऐसी परिस्थिति में हमारे द्वारा इस महाविद्यालय के माध्यम से ग्रामीणांचल में एक ऐसे आदर्श उच्च शैक्षिक संस्थान के स्थापना करने का सत्प्रयास किया गया जो नवयुवकों के व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास करे तथा आत्मविश्वास से युक्त देशभक्त नागरिकों का निर्माण कर सके |
विगत वर्षों के सर्वोत्तम परीक्षाफल को देखते हुए हमारा यह सत्प्रयास साकार रूप ले रहा है और इस स्वर्णिम प्रयास को सम्बल मिला है | आशा है की आगे भी हमारे इस समाजोद्धारक व ग्रामीणांचल की प्रतिभाओं की दबी प्रतिभा को तराशकर राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग छाप बनाने हेतु ऊर्जावान बनाने का जो प्रयास है उसे सम्बल व सहयोग मिलता रहेगा |प्रस्तावना एवम विषयवस्तु
जनपद देवरिया मुख्यालय से सोलह किमी, दक्षिणाञ्चल में देवरिया सुरौली-पैकौली मार्ग से पकड़ी बाजार मुख्या चौराहे से एक किमी० पूरब स्थित सत्यनारायनमहाविद्यालय भरौली गाँव के सुरम्य और शान्त वातावरण में अवस्थित है | यहाँ 15 किमी० क्षेत्रफल में उच्च शिक्षा व्यवस्था के आभाव की प्रेरणा का प्रतिफल है- यह महाविद्यालय |
सबकी चिंता मन में संजोये इस दुर्गम और कठिन कार्य के लिए ईश्वर की कृपा और आप सब का अपर स्नेह मिला | आशातीत सफलता मिली | महाविद्यालय अपने मनोरम आकर में खड़ा हो गया | अब आप सबके स्नेह, सुझाव, सहयोग और प्रयास के बल पर इसे पल्लवित और पुष्पित करने की तमन्ना है |
विशेष:
1. सर्व सुलभ शिक्षा|
2. विषयाधारित पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं से सुसज्जित पुस्तकालय|
3. मेधावी छात्र/छात्राओं के अनुप्रेरणार्थ आर्थिक सहायता|
4. अनुभवी विद्वानों द्वारा परिसंचालित सेमिनार एवं परिचर्चाओं का आयोजन|
5. कम्प्यूटर शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा एवं कार्यानुभव|
6. समय सारिणी के अवशिष्ठ कालांश के दरम्यान अतिथि व्याख्याओं द्वारा कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था|
7. स्थानीय शैक्षिक पर्यटन का समायोजन|
8. अभिभावक-शिक्षक सम्मलेन द्वारा छात्र/छात्राओं की समस्याओं का निराकरण|
9. महाविद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन|
10. महाविद्यालय पत्रिका का प्रकाशन|