info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University
For : Co Education
Deoria, Deoria : 274182
School, College, University
Amenities: First Aid , Sannitation
सर्वप्रथम मैं यह सभी को अवगत करना चाहता हु कि मेरे मन-मस्तिष्क में महाविद्यालय स्थापित करने का एक मात्र उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शिक्षा की तरफ अधिक से अधिक जागरूक करना है। रेलवे सुरक्षा बल मे से. पुलिस ऑफिसर पद पर कार्यरत रहने पर पर जब भी कभी मैं शैक्षणिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाता था, तो देखता था कि लोग शहरी क्षेत्र को विशेष महत्व दे रहे हैं। उसी समय मेरे मन यह खयाल आया कि क्यों न ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी कुछ कार्य शिक्षा के क्षेत्र मे किया जाय। अतः रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत होने के बाद मैंने ग्रामीण क्षेत्र के लिए इस महाविद्यालय की स्थापना अपने पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती राम स्वाँरी देवी के नाम पर पूज्य पिता श्री मिथिला तिवारी से आशीर्वाद प्राप्त करके किया ।
उच्च शिक्षा से चरित्र का निर्माण:- अतः इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र मे उच्च स्तर तक का महाविद्यालय स्थापित कर जनता की सेवा करना चाहता हूँ। इस क्षेत्र में कुछ लोगों ने हतोत्साहित भी किया और कुछ लोगों ने प्रोत्साहित भी किया। यह सब कुछ होते हुए मैं दृढ़ इच्छा शक्ति और उत्साहके साथ शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान पूरे समर्पण के साथ दे रहा हु । विद्यार्थियों को समुचित ज्ञानार्जन हेतु महाविद्यालय साज-सज्जा एवं प्रयोगशाला से सुव्यवस्थित कला संकाय की स्थापना की गई है। साथ ही साथ हम उन सभी लोगो के आभारी है, जिन्होंने इस क्षेत्र मे महाविद्यालय स्थापितकरने के लिय अपना अमूल्य योगदान हमे प्रदान किया किया ।
भविष्य में इस शिक्षण संस्थान द्वारा अन्य रोजगारपरक जैसे बी0एड0, एवं आई0टी0 आई0 पाठ्यक्रमों की शिक्षा की योजना है एवं भविष्य में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएँ प्रारम्भ करने की भी योजना है।
अतः इस महाशैक्षणिक परिवेश के निर्माण हेतु हमेशा की तरह आपका स्नेह, सहयोग,मार्गदर्शन हमे प्राप्त होता रहेगा। इस भावना के साथ हम आपके सहयोग एवं सुझाव सादर आमंत्रित करते हैं।