info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University
For : Co Education
जनपद गोरखपुर के दक्षिणांचल में स्थित द्वाबा विकास खण्ड बेलघाट एवं विकास खण्ड हैसर बाजार के समीपवर्ती कहेत्र के ग्राम ओनापार में स्थित बच्चा चाँद स्मारक द्वाबा विकास महाविद्यालय को खोलने का उद्देश्य कुशल शैक्षिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं प्रतियोगात्मक पठन-पाठन की व्यवस्था के साथ ही छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के पूर्ण विकास हेतु भरपूर अवसर प्रदान करता है, ताकि छात्र-छात्राए राष्ट्रीय भावनाओ से ओत प्रोत होकर, महापुरुषों के कार्यों से सिख लेकर, भविष्य में एक सशक्त भारत एवं अच्छे समाज का निर्माण करने में अपनी आदर्श भूमिका निभा सके | कुशल शैक्षिक प्रशासक, दक्ष प्रधानाचार्य, समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता, कर्मयोगी एवम् एक सुयोग्य शिक्षक के रूप में ख्याति प्राप्त इस महाविद्यालय के संस्थापक मेंरे पूज्य पिता स्व० गोवर्धन चन्द जी की यही हार्दिक इच्छा थी | मेरा पूरा प्रयास है कि उनके पद चिन्हों पर चलते हुए इस महाविद्यालय को शैक्षणिक दृष्टि से एक आदर्श महाविद्यालय के रूप में दामाज में स्थापित क्र सकू जिसमे क्षेत्रीय नागरिको, महाविद्यालय के शिक्षको, अभिवावकों, एवं छात्र छात्राओं की भूमिका अपेक्षित है | महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र , शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास, भूगोल एवं गृहविज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं कला तथा स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी त्तथा समाजशास्त्र विषय संचालित है | राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद, पुस्तकालय, कंप्यूटर, आदि की समुचित व्यवस्था यहाँ उपलब्ध है | सत्र 2016-17 से D.El.Ed (B.T.C.) भी संचालित है |
शुभकामनाओं सहित
शिवाजी चन्द कौशिक (प्रबंधक )
मो० - 9935048636