info@admissioncare.co.in
Welcome to our College
Affiliated By : Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University
For : Only for Girls
Contact us for more information - 09935591957, 09454845018, 08604100008
बाबा गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर के पिछड़े क्षेत्र जंगल क्षत्रधरी टोला शाहपुर में सोनालाल झा शिक्षण लोक कल्याण सेवा समिति દ્વTरा महिलाओं के उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु सोना लाल झा शकुन्तला देवी महिला डिग्री कालेज की स्थापना की गयी है| जंगल क्षत्रधरी ग्राम सभा के लगभग दस किलोमीटर की परिधि में अनेकों माध्यमिक शिक्षण संस्थान तो हैं लेकिन महिलाओं के उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु प्रतिवर्ष उत्तीर्ण छात्राओं के अनुपात में महिला डिग्री कॉलेजों की संख्या बहुत कम है जिससे बहुत सी छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु वंचित रह जाती हैं|
उच्च शिक्षा मानव के अंदर परिवर्तनकारी चेतना को जागृत करती है और स्वरुप मानसिकता के सुसंस्कारित परिवार के निर्माण एवं विकास में अपनी अहम भूमिका निभाती है |
जंगल पो. झुंगिया बाजार जनपद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पूरब शिक्षा से वंचित क्षेत्र में सोना लाल झा शकुन्तला देवी महिला डिग्री कालेज की स्थापना किया गया है | महिला डिग्री कॉलेज का मुख्य उद्देश्य स्व. सोना लाल झा के सपनो को पूरा कर के उनकी इक्षाओं को मूर्त रूप देना है | इस महिला डिग्री के स्थापित होने से हज़ारों छात्राओं को भारत सरकार के नीति के अनुसार उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा | महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना उच्च शिक्षा के सम्बन्ध मे आर्थिक अभाव के कारण जो महिलायें बहार जाकर नहीं अध्ययन गहन कर सकती है उनको उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर प्राप्त हो सकेगा| यहां वस्तुस्थिति से यह भी अवगत करना है कि सोना लाल झा शकुन्तला देवी महिला डिग्री कॉलेज के अगल बगल के ग्राम वासी की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि अपने पाल्यों को बहार भेजकर पढाई का खर्च वहन कर सके | क्षेत्र की जनता गरीब है लेकिन उच्च शिक्षा के प्रति उनके मन में ललक है | संसाधन के अभाव में इस क्षेत्र की छात्रायें उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है |
शिक्षा से ही विकास तथा संस्कार प्राप्त होता है । छात्राओं को स्वच्छ वातावरण में उच्च शिक्षा की डिग्री देने के लिए हम कृतसंकल्प एवं प्रतिबद्ध है । आशा करते है की सोना लाल झा शकुन्तला देवी महिला डिग्री कालेज को आपका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा ।
गणेश शंकर पाण्डेय
(विधान भवन, लखनऊ )
मुझे यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता है कि सोना लाल झा शकुन्तला देवी महिला डिग्री कॉलेज, जंगल क्षत्रधरी गोरखपुर अपनी वार्षिक पत्रिका वर्ष-2016 का प्रकाशन करने जा रही है । इस सराहनीय प्रयास के लिए समस्त विद्यालय परिवार को मई बधाई देता हुँ| पत्रिका का यह अंक अपने नूतन और बहुरंगी कलेवर में विविध विषयों पर सारगर्भित, चेतनादायी एवं ज्ञानवर्धक सामग्री से सुसज्जित होकर जनमानस के समक्ष आयेगा| पत्रिका में संकलित सामग्री शिक्षार्थियों के लिए अत्यन्त उपयोगी व मार्गदर्शक सिद्ध होगी,ऐसा मेरा विश्वास है| आपका यह सार्थक प्रयास पूर्णरूप से सफल हो, यही मेरी शुभकामना है|
मैं वार्षिक पत्रिका वर्ष 2016 के सफल एवं सुरुचिपूर्ण प्रकाशन की कामना करता हुँ|