info@admissioncare.co.in
A Constituent Unit of B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur
Affiliated By : Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University
For : Co Education
Stream or Up to : Degree
Raxaul, East Champaran : 845305
College of baba saheb bhimrao ambedkar bihar university
Amenities: Sanitation
भारत के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र का ऐतिहासिक जिला चंपारण ,यदि कवि वालिम्की की जन्मस्थली होने के साथ-साथ गाँधी का कर्म क्षेत्र रहा है | शिक्षा की दृष्टि से उपेक्षित रक्सौल की उर्वरा मिट्टी ने यहाँ के नागरिकों को श्री ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव एवं श्री लाल परेखा मिश्रा जैसे सुयोग्य, एवं कर्मठ व्यक्तियों के नेतृत्व ने उच्य शिक्षा के केंद्र के रूप में 26 जुलाई 1971 को रक्सौल महाविद्यालय की स्थापना की प्रेरणा दी | बाद में श्रद्धालु शिक्षा प्रेमी श्री किशनलाल अग्रवाल तथा इनके सुपुत्र श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा दान के रूप में महाविद्यालय के निमित समुचित राशि दिए जाने के बाद इस महाविद्यालय का नाम इनके पूर्वज स्व. खेमचन्द एवं स्व. ताराचन्द से जुड़कर खेमचन्द ताराचन्द महाविद्यालय, रक्सौल हो गया जिसे आधार दिया नगर के प्रतिष्ठित शिक्षा प्रेमी श्री चिरंजीलाल मस्करा ने अपने पिता स्व. रामेश्वरलाल मस्करा की स्मृति में भूमि दान देकर| दिसम्बर 1983 से इस महाविद्यालय का अध्यापन-कार्य, इसके अपने भवन में प्रारंभ हो गया |
प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप में महाविद्यालय के निर्माण- कार्य में सहयोग देने वाले अन्य, व्यक्तियों के अतिरिक्त श्री रघुनाथ प्रसाद भरतिया , स्व. राधा पाण्डेय ,स्व. कमल नाथ तिवारी ,स्व. ज़ाहिर हसन , स्व. प्रेमचंद सिन्हा और स्व. रामयश शर्मा के नाम भी स्मरणीय रहेंगे | संस्थापक प्रधानाचार्य प्रो. ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव और बाद के प्रधानाचार्यों के कार्य- कल में यह महाविद्यालय यहाँ के कर्मठ एवं सुयोग्य प्राध्यापको और कुशल शिक्षकेतर कर्मचारियों के अमूल्य सहयोग से क्रमिक विकास की ओर अग्रसर होता रहा |
अपने स्थापना काल से विकास की बाधाओं को झेलता यह महाविघालय 29 दिसम्बर 1986 ई० को बिहार विश्वविद्यालय (अब बाबा साहेब भीमराव अम्बेदक बिहार विश्वविघालय, मुजफ्फरपुर) की अंगीभूत इकाई बन गया |
हजारीमल उच्च विघालय, रक्सौल से स्थानांतरित होकर 1983 ई० से अपने नये भवन में संचालित खेमचन्द ताराचन्द महाविघालय उच्च शिक्षा का दीप स्तंभ हैं | यहाँ इन्टर एवं स्नातक कला,विज्ञान एवं वणिज्य की पढाई होती हैं | साथ साथ B.C.A.तथा IGNOU (इग्नू) के विविध कोर्सो का क्रमशः अध्यापन एवं संचालन की सुविधा उपलब्ध हैं